पाकिस्तान ने पुंछ में लगातार तीसरे दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने पूर्वाह्न् करीब 11 बजे पुंछ जिले के कस्बा सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी …
जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने पूर्वाह्न् करीब 11 बजे पुंछ जिले के कस्बा सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”
प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय सेना भी इसका माकूल जवाब दे रही है।” पाकिस्तान ने गुरुवार को पूंछ जिले में लगातार तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस वर्ष जनवरी के बाद से पाकिस्तान ने एलओसी के पास 2711 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें करीब 21 नागरिक की मौत हो गई और 94 लोग घायल हो गए।
पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब लोगों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के बाद एक महिला घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
