हल्द्वानी: पुलिस के फालोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस के फालोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फालोअर भोलानाथ गार्डेन में पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पत्नी के सुपुर्द कर दिया है। 

मूलरूप से जखोला सागो पाटी चम्पावत निवासी उमेश चंद्र जोशी (45) पुत्र रेवाधर जोशी पुलिस में फालोअर थे और इन दिनों रुद्रपुर पुलिस लाइन में रह रहे थे। बीती नौ नवंबर को उमेश भोलानाथ गार्डेन में पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंची पुलिस ने गौलापार में अपनी मां के साथ रहने वाले उमेश की पत्नी कमलादेवी से संपर्क साधा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव कमला के सुपुर्द कर दिया गया। सब जेल में तैनात होमगार्ड कमला ने बताया कि उनके दो बच्चे लकिता और भाष्कर हैं। उनके पति उमेश पिछले चार-पांच साल से उनसे संपर्क नहीं रखते थे और अकेले ही रहते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मौती की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

संबंधित समाचार