रुद्रपुर: केस वापस नहीं लेने पर दूसरे बेटे की भी हत्या करने की धमकी देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दीपावली के दिन शहर की पॉश कॉलोनी के गेट पर बिलासपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की ओर से परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप है।

मृतक दलजीत सिंह की मां दलविंदर कौर शनिवार को अपने रिश्तेदारों के के साथ एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के अनुसार  आरोपी मुकदमा वापस न लेने की स्थिति में उनके छोटे पुत्र को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। 

गौरतलब है 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली की रात मेट्रोपोलिस कॉलोनी में आतिशबाजी के विवाद में बिलासपुर निवासी युवक दलजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गुरवीर सिंह, कंवल सिंह, प्रभजोत सिंह, जतिन वर्मा, अमन बाजवा, मुकुल बत्रा, पांच-छह अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने गुरवीर, कंवल सिंह, प्रभजोत सिंह, अमनदीप सिंह और जतिन वर्मा को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया  था।

हत्या में नामजद मुकुल बत्रा समेत पांच-छह अन्य अभी तक फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। मृतक दलजीत सिंह की मां ने आरोपी पक्ष पर केस वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार