हल्द्वानी: जल्द शुरू होगी तीन माह से बंद अमृतपुर-जमरानी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ और करीब तीन माह से बंद अमृतपुर-जमरानी सड़क के दिन जल्द ही बहुरेंगे। जिला प्रशासन ने इस सड़क की मरम्मत व सुरक्षा के लिए 125 लाख रुपये का बजट को मंजूरी दी है।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बीती 18 अगस्त को हुई भारी बारिश से अमृतपुर-जमरानी सड़क बंद हो गई थी। इस सड़क का एक हिस्सा  नदी में समा गया था। इस सड़क पर यातायात शुरू करने की जिम्मेदारी जमरानी बांध की निर्माण खंड डिवीजन को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि निर्माण खंड ने 125 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया है। इसमें गौला नदी से 17 मीटर ऊंची दीवार निर्माण, 36 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण होगा।

इस 36 मीटर में 12 मीटर के पैच की मरम्मत कर यातायात शुरू किया जाएगा। अभी सिर्फ दोपहिया वाहनों की ही आवाजाही है। जब इस 12 मीटर के पैच का निर्माण हो जाएगा तो एक सप्ताह बाद हल्के भारी वाहन भी यहां से गुजर सकेंगे। फिलहाल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अगले चार-पांच दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद नदी से नीचे दीवार निर्माण पूरा कर यातायात के लिए खोला जाएगा।

संबंधित समाचार