सुल्तानपुर: सीडीओ ने किया डेंगू प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतिदिन फागिंग कराने और दवा छिड़काव के दिये निर्देश

सुल्तानपुर, अमृत विचार। सीडीओ अंकुर कौशिक व डीपीआरओ आरके भारती ने डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू मरीजों व तीमारदारों से मिलकर हालचाल भी जाना। विकास खण्ड भदैयाँ के दो मुहा ग्राम पंचायत, विकास खण्ड पीपी कमैचा के शाहपुर गांव में दवा छिड़काव और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को एंटी लारवा दवाओं के छिड़काव, प्रतिदिन फागिंग कराने व नालियों के साफ सफाई पर विशेष ध्यान  देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो वे तत्काल उनसे संपर्क कर अवगत कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।  डीपीआरओ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लापरवाही न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी को प्रभावी होने नहीं देना है। विभागीय मदद जो भी हो तुरंत संपर्क स्थापित कर मदद ले सकते हैं।

संबंधित समाचार