हल्द्वानी: 50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 5 हजार जुर्माना वसूला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शनिवार को बनभूलपुरा वार्ड 26 में डोर टू डोर कूड़ा वाहन, सफाई व्यवस्था और बैंणी सेना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लगभग 50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की और 5 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गलियों व नालियों की सफाई का जायजा लिया। साथ ही बैंणी सेना द्वारा की जा रही निगरानी व यूजर चार्ज वसूली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने घर-घर जाकर प्रतिदिन वाहन में कूड़ा देने और यूजर शुल्क बैंणी सेना की बहनों को देकर रसीद देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान करीब 6500 रुपये यूजर चार्ज भी वसूला गया।

इस दौरान लोगों ने वार्ड में कूड़ा वाहन तेज चलने, नालियों की सफाई न होने और पर्यावरण मित्रों द्वारा आठ घंटा काम न करने की शिकायत भी नगर आयुक्त से की। जिस पर एमएनए पंकज उपाध्याय ने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान डेली मॉनिटरिंग के माध्यम से कराया जायेगा। उन्होंने जीरो वेस्ट अभियान के तहत सभी से घरों और प्रतिष्ठानों का कूड़ा वाहन में डालने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, कंपनी के सुपरवाइजर और बैंणी सेना के सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार