43 साल की उम्र में एक्ट्रेस बिपाशा बसु बनीं मां, बधाई का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2016 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अगस्त में गर्भावस्था की सूचना साझा की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बने। अभिनेता के एक करीबी ने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बने। अभिनेता के एक करीबी ने बच्ची के जन्म की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा ने 43 साल की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण के बच्चे के जन्म की खबर सामने आते ही बधाई का तातां लग गया है।

ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: 15 नवंबर को अदालत करेगी जैकलीन की किस्मत का फैसला 

2016 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अगस्त में गर्भावस्था की सूचना साझा की थी। ग्रोवर (40) और बसु (43) ने 2015 की फिल्म अलोनमें एक साथ काम किया था। वे हाल ही में वेब सीरीज डेंजरसमें नजर आए थे। बसु को 'राज', 'जिस्म', 'कॉरपोरेट', 'रेस' और 'बचना-ए-हसीनों' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जबकि लोकप्रिय टीवी स्टार ग्रोवर ने 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' शो में अभिनय किया है।

ये भी पढ़ें- Shah Rukh khan को मिला Global Icon अवॉर्ड , UAE में किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार