खटीमा: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में वन कर्मी में शामिल
खटीमा, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर अंकुश को लेकर वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिष्ठानों में चेकिंग की। उन्होंने लोगों को जागरूक किया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस बीच कर्मियों ने जागरुकता रैली भी निकाली। पर्यावरण के लिए सभी से आगे आने पर जोर दिया।
बता दें कि इन दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कड़ा रुख अपनाए है। नगर क्षेत्र में भी अभियान चल रहा है। इधर, रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग, भंडारण व बिक्री पर अंकुश के लिए वन विभाग की टीम ने खटीमा रेंज के अंर्तगत छापा मारा।
टीम ने लोगों को इसके प्रयोग से बचने व पर्यावरण के प्रति सजग रहने की अपील की। टीम में वन दरोगा प्रवेश सिंह राणा, भैरव सिंह बिष्ट, विवेक कुमार, टेक चंद्र, नरेंद्र पांडे, नवीन कुमार चंद, सुभाष चंद, प्रहलाद सिंह राणा, चंद्र सिंह भंडारी, बच्ची सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बोरा व जीवन टम्टा आदि मौजूद रहे।
