जूनियर कराटे चैंपियनशिप : स्वर्ण पदक जीत लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण पदक जीते और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में संपन्न चैंपियनशिप में लखनऊ ने कुल 23 स्वर्ण और 14 रजत पदक जीते।


चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम 20 स्वर्ण और 11 रजत पदक के साथ उपविजेता रही। 15 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीतने वाली गौतमबुद्धनगर की टीम को तीसरा स्थान मिला। चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंकज गांधी (एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी) और अतिविशिष्ट अतिथि जे एस भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी, एथलेटिक्स कोच) विजेताओं का सम्मानित किया।


समापन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने की। अंत में कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महासचिव जसपाल सिंह ने प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तकनीकी निदेशक संतोष जायसवाल और सचिव कृष्णा अवतार मौजूद रहे।


दूसरे दिन के परिणाम 

  • बालक काता (12 साल)-स्वर्ण - श्रेष्ठ श्रीवास्तव (लखनऊ), रजत- आयुष (लखनऊ)
  • बालक कुमिते (35 किग्रा से कम, 12 साल) -स्वर्ण - श्रेष्ठ श्रीवास्तव (लखनऊ), रजत- नवोदित राय (मुरादाबाद)
  • बालिका काता (13 साल) - स्वर्ण - ईशिता (लखनऊ), रजत - अवंतिका (लखनऊ)
  • बालिका कुमिते (55 किग्रा से अधिक, 13 साल) - स्वर्ण - ईशिता (लखनऊ), रजत- सहम (वाराणसी)
  • बालिका कुमिते (35 किग्रा से कम, 9 साल) - स्वर्ण - रिशिका, रजत- आराध्या (दोनों वाराणसी)
  • बालिका कुमिते (25 किग्रा से कम, 9 साल)- स्वर्ण - वंशिका (गौतमबुद्धनगर), रजत- सेजल (प्रयागराज)
  • बालिका कुमिते (30 किग्रा से कम, 9 साल) - स्वर्ण - प्रिशा (गौतमबुद्धनगर), रजत- अवंतिका (वाराणसी)
  • बालक कुमिते (30 किग्रा से कम, 9 साल) - स्वर्ण - श्लोक (लखनऊ), रजत - धंद्राभान (वाराणसी)
  • बालक कुमिते (35 किग्रा से अधिक, 9 साल) - स्वर्ण - विवेक (लखनऊ), रजत - गर्व द्विवेदी (लखनऊ)
  • बालिका काता (10 साल) - स्वर्ण - वान्या (लखनऊ), रजत - लक्ष्मी पाल (कानपुर)
  • बालिका कुमिते (40 किग्रा से अधिक, 10 साल) -स्वर्ण - आरुषी (वाराणसी), रजत - प्रियांशी (गौतमबुद्धनगर)
  • बालिका कुमिते (25 किग्रा से कम, 10 साल) -स्वर्ण - शैली (मथुरा), रजत - आकृति (लखनऊ)
  • बालिका कुमिते (40 किग्रा से अधिक, 10 साल) -स्वर्ण - खुशी (वाराणसी), रजत - अदविका (रायबरेली)
  • बालक कुमिते (40 किग्रा से कम, 10 साल) - स्वर्ण - समर्थ (लखनऊ), रजत- हिमांशु (वाराणसी)
  • बालक काता (11 साल) - स्वर्ण - आदित्य (बुलंदशहर), रजत - अंशिक (वाराणसी)
  • बालिका काता (11 साल) - स्वर्ण - आस्था (वाराणसी), रजत- प्राची (गौतमबुद्धनगर)
  • बालिका कुमिते (30 किग्रा से कम, 11 साल)- स्वर्ण - अंशी (लखनऊ), रजत - महिमा (वाराणसी)
  • बालक कुमिते (30 किग्रा से कम, 11 साल) - स्वर्ण - सुचय (लखनऊ), रजत- कार्तिक (आगरा)
  • बालिका कुमिते (35 किग्रा से कम, 11 साल) -स्वर्ण - कल्पना (लखनऊ), रजत - पायल (प्रयागराज)

संबंधित समाचार