UP लोस-विस उप चुनाव 2022: BJP ने खोले अपने पत्ते, उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, यहां देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर विधानसभा सीट से रामपुर से आकाश सक्सेना, मैनपुरी से रघुराज शाक्य लड़ेंगे चुनाव और ​​​​​​​खतौली से राजकुमारी सैनी को टिकट

भाजपा ने मंगलवार को रामपुर, खतौली और मैनपुरी सीट पर होने उपचुनावों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

अमृत विचार, लखनऊ। भाजपा ने मंगलवार को रामपुर, खतौली और मैनपुरी सीट पर होने उपचुनावों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी से रघुराज शाक्य को टिकट दिया गया है। जबकि रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है। आकाश सक्सेना ने ही आजमखां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी पर भरोसा जताया है।   

प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान मंगलवार की सुबह किया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अगामी पांच दिसम्बर को मैनपुरी समेत रामपुर और खतौनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। हालांकि, लोगों की निगाहें मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव पर टिकी है।  उधर, खतौली सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा तेज चल रही हैं।

भाजपा विधायक विक्रम सैनी को निष्कासित करते हुए इस सीट को पार्टी बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, मैनपुरी लोकसभा सहित तीनों ही सीटों पर भाजपा का फोकस सामाजिक समीकरण साधने पर है। पार्टी जानती है कि यदि मैनपुरी में सफलता मिली तो उसकी गूंज 2024 तक सुनाई देगी।

 

संबंधित समाचार