अयोध्या : सीएम का आदेश बेअसर, नहीं सुधरीं क्षेत्र की जर्जर सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर तक खराब सड़कों को गुड्ढा मुक्त करने का दिया था आदेश

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। मुख्यमंत्री द्वारा जर्जर व खराब सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश तहसील क्षेत्र में बेअसर साबित हो रहा है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति भी बद से बदतर हो गए हैं, लेकिन सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। 

तहसील क्षेत्र में सड़क की दशा यह है कि जगह-जगह पर गड्ढे हैं। लोगों का राह चलना खतरनाक हो गया है। अधिकारी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करा सके हैं। जिम्मेदारों पर मुख्यमंत्री के आदेश का कोई असर नहीं है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने दिखावे के लिए केवल क्षेत्र के मुख्य मार्गों को ही गड्ढा मुक्त कराया है।

अन्य क्षतिग्रस्त सड़कें अभी भी राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय से देवगांव, घोड़वल, तुरशमपुर, कामाख्या भवानी संपर्क मार्ग, बहादुरगंज से अमानीगंज मार्ग, गोकुला से सथरी मार्ग  पिठला से बीसा का पुरवा समेत मार्ग गड्ढों में तब्दील लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सके। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अयोध्या अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द  सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार