एमएस धोनी की फिर होगी टीम इंडिया में वापसी! बीसीसीआई बना रहा बड़ा प्लान
नई दिल्ली। बीसीसीआई बिना वर्ल्ड कप खिताब के देश लौटी टी-20 टीम को बदलने की योजना बना रहा है।बोर्ड टी-20 टीम को आक्रामक बनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को फिर टीम से जोड़ सकता है। बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी धोनी को मेंटोर के तौर पर टीम के साथ भेज चुका है।
द टेलीग्रॉफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा टी-20 फॉर्मेट में नई जान फूंकने के लिए कुछ कदम उठाने को लेकर चर्चा चल रही है। इसमें हार्दिक पांड्या को टी-20 फॉर्मेट का कप्तान बनाना हो, या फिर टी-20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान, कोच लेकर चलना हो। ऐसी चर्चाएं भी जारी हैं।
वहीं बीसीसीआई एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ जोड़ना चाहता है। आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को किस तरह क्रिकेट खेलना चाहिए, इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में जिम्मा सौंपा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी को लिमिटेड ओवर यानी टी-20 और वनडे के लिए कोच या डायरेक्टर भी बनाया जा सकता है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में 2011 में यह खिताब हमारे देश के पास आया। इसके अलावा पहला टी-20 वर्ल्ड कप भी धोनी की कप्तानी में ही जीता गया था। एमएस ने 15 अगस्त 2020 को वनडे और टी-20 से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 30 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट खेलकर इस फॉर्मेट से भी संन्यास का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें : Kieron Pollard Retirement : मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, लिखा भावुक पोस्ट
