MCD चुनाव में आप ने लगाया जोर, जारी किया थीम गीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में केजरीवाल नारा हर जगह गूंज रहा है और यही गीत में भी है। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा तथा सात दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को अपना थीम गीत जारी किया। एमसीडी में भी केजरीवाल गीत को पार्टी के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने गाया है। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा तथा सात दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-West Bengal: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही चढ़ा सियासी पारा 

 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में केजरीवाल नारा हर जगह गूंज रहा है और यही गीत में भी है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौका दिया और उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमें अच्छे सरकारी स्कूल, अस्पताल, डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले और सरकार ईमानदारी से काम कर रही है।

 सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को एमसीडी चलाने का मौका दिया गया और उन्होंने कूड़े के पहाड़ दिए और आवारा पशु गलियों में घूमते हैं। भाजपा को एमसीडी में 15 साल देने का क्या फायदा मिला? भाजपा ने भी मंगलवार को एमसीडी चुनाव के लिए अपना थीम गीत जारी किया।

ये भी पढ़ें:-कोयला गैसीकरण, पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन की दिशा में प्रयासः प्रल्हाद जोशी 

संबंधित समाचार