तालिबान में शरिया कानून पूरी तरह से लागू, अब फिर अपराधियों को मिलेगी खौफनाक सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान में तालिबानी शासन लौटने के बाद से ही हालात बदतर होते जा रहे हैं। तालिबानी सरकार में शरिया कानून को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। बच्चियों की पढ़ाई, महिलाओं को अकेले घूमने पर मनाही के बाद अब अपराधियों को शरिया कानून के हिसाब से सजा दी जाएगी।

आपको बता दें, शरिया कानून के तहत अपराधियों को कोड़े मारने की सजा से लेकर मौत की सजा देने तक का प्रावधान है। इस दौरान अपराधी को बुरी तरह यातनाएं भी दी जाती हैं। इसलिए शरिया कानून की कई सजाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है।  इस कानून के तहत, एडल्ट्री करने वालों को कोड़े मारने की सजा दी जाती है। कई मामलों में अपराधी को पत्थर से मारकर मौत की सजा दी जाती है। चोरी करने पर चोर के हाथ काट दिए जाते हैं। अगर चोरी के दौरान हथियार का इस्तेमाल हुआ है तो फिर उसके हाथ और पैर दोनों भी काटे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन ने पाकिस्तान को उच्च जोखिम वाले देशों की सूची से हटाया

संबंधित समाचार