चमोली: सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत, एक अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। आदिबद्री-सिलपाटा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से मिली सूचना के आधार पर तीनों राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा में शिक्षक हैं। बुधवार सुबह वैगनआर कार संख्या यूके16ए9523 से प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी (45) निवासी विकासनगर देहरादून, शिक्षक हिमांशु (45) निवासी टपकेश्वर कॉलोनी देहरादून व ललित बिष्ट (36) निवासी हल्द्वानी स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे। अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित बिष्ट की हालात गंभीर है। 

एसडीआरएफ के टीम कमांडर भगत सिंह कंडारी ने बताया कि गौचर पुलिस चौकी एवं जिला प्रशासन से सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति व दोनों शवों को गहरी खाई से निकाल दिया गया है। इसी के साथ घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

संबंधित समाचार