UK में महंगाई दर अक्टूबर में 41 साल के उच्चतम स्तर 11.1 फीसदी पर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रिटेन सरकार गुरुवार को नए करों और नए खर्च की योजना जारी करेगी

अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद जताई थी कि अक्टूबर में मुद्रास्फीति का आंकड़ा 10.7 प्रतिशत रहेगा।

लंदन। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में यूके की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 1981 के बाद के उच्चतम स्तर 11.1% पर पहुंच गई है। इससे पहले सितंबर में यह दर 10.1% रही थी जो 40-साल का इसका उच्चतम स्तर था। यूके के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कहा था कि वह कर में बढ़ोतरी और खर्च में कटौती की घोषणा करेंगे। ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर में 41 साल के उच्चतम स्तर 11.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। ऐसे में इस मांग को मजबूती मिली है कि सरकार लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाए।

गौरतलब है कि ब्रिटेन सरकार गुरुवार को नए करों और नए खर्च की योजना जारी करने वाली है। राष्ट्रीय सांख्यकी कार्यालय (ओएनएस) ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ता कीमतें अक्टूबर में सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की दर से बढ़ीं। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने सितंबर में 10.1 प्रतिशत था।

अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद जताई थी कि अक्टूबर में मुद्रास्फीति का आंकड़ा 10.7 प्रतिशत रहेगा। इस तरह वास्तविक आंकड़ा उनकी उम्मीद से अधिक रहा। ओएनएस ने कहा कि खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की ऊंची कीमतों के चलते महंगाई बढ़ी।

ये भी पढ़ें : करोड़ों में बिकी Apple के को-फाउंडर Steve Jobs की ये चप्पल, वजह बेहद खास

 

संबंधित समाचार