काशीपुर: नशीले कैप्सूलों के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर अमृत विचार। एसओजी टीम ने गश्त के दौरान 2336 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 1 लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।

मंगलवार की देर शाम एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीत कॉलोनी निवासी सूरज राजपूत को नशीली दवाएं ले जाते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल, टेबलेट और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। कोतवाली पुलिस ने एसओजी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। टीम में कांस्टेबल दीपक कठैत, विनय यादव, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार