Weather Update Kanpur: दिन में धूप और रात में हो रही सर्दी, नवंबर माह के अंतिम सप्ताह पड़ सकती हाड़ कंपाने वाली ठंड
Weather Update Kanpur कानपुर में ठंड ने दस्तक दे दी है। नवंबर माह में बुधवार की रात सबसे ठंडी वाली रात रही है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्यियस पहुंचा है। अधिकतम तापमान तीस से कम भी रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। Weather Update Kanpur सोलह तारीख यानि बुधवार की रात नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात रही। इस महीने में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट बुधवार को देखी गई।
न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से कम रहा है। जिससे दिन में भी ठंड का खूब अहसास रहा। मौसम विभाग आगे इससे भी ज्यादा तापमान में गिरावट की संभावनाएं जता रहा है।
सीएसएसए युनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। उनकी रफ्तार बढ़ने का असर भी दिखने लगा है। नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान में अब तक सबसे ज्यादा गिरावट बुधवार को देखने को मिली है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं चिकित्सक मौसम में होते इस बदलाव को लेकर सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने रात में पंखा चलाकर सोना, सेहत के लिए नुकसान दायक बताया है। उन्होंने बताया कि जरूरी है कि गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दें।
पिछले दस दिनों का तापमान
कब न्यूनतम अधिकतम
7 नवंबर 16.4 30.6
8 नवंबर 16.0 30.0
9 नवंबर 16.6 30.0
10 नवंबर 16.6 29.0
11 नवंबर 15.8 29.2
12 नवंबर 14.4 29.0
13 नवंबर 14.6 29.0
14 नवंबर 13.3 28.2
15 नवंबर 12.7 29.5
अंतिम सप्ताह पड़ सकती है हाड़ कंपाने वाली ठंड
नवंबर के अंतिम सप्ताह में हाडकपाऊ ठंड पड़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पश्चचिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक यह बदलाव आएगा। पश्चिमी हवाएं भी तेज होंगी। पर्वतीय इलाकों में बर्फवारी और दिल्ली के निकट इलाकों में बारिश होने की वजह से भी यह असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कोहरे की चादर भी मौसम पर नजर आनी शुरू हो जाएगी।
