हल्द्वानी: एसडीएम ने मारा सरकारी महकमों में छापा, 26 कर्मचारी मिले नादारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों के कार्यालय में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले, एसडीएम की छापेमारी से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया की आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की गयी, इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिसके बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है, वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार