Kanpur Central Station पर SGST ने टीम ने छापा मार पकड़ा लाखों का पान मसाला, मीठी सुपारी बताकर भेजा जा रहा था
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एसजीएसटी की टीम ने चार प्लेटफार्मों व पार्सल कार्यालय से लाखों की चोरी पकड़ी है। टैक्स से बचने के लिए मीठी सुपारी बताकर पान मसाला भेज रहे थे।
कानपुर, अमृत विचार। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर SGST की तीन टीमों ने सेंट्रल स्टेशन के चार प्लेटफार्मों व पार्सल कार्यालय के पास छापेमारी की। इस दौरान टीम ने टैक्स चोरी से बचने के लिए मीठी सुपारी बताकर पान मसाला के पैकेट पकड़े है। जिनके बिल की जांच शुरू कर दी है। टीम अब जांच के बाद टैक्स चोरी के हिसाब से जुर्माना वसूलेगी।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10, नौ, छह और पांच के साथ पार्सल कार्यालय में तीन अलग-अलग टीमें पहुंचीं। टीमों ने जैसे ही जांच शुरू की, इस दौरान रेलवे कर्मी व चोरी-छिपे माल भेजने वालों में खलबली मच गई। टीमों ने जांच में 190 नग पानमसाला के पैकेट पकड़े, जो मीठी सुपारी बताकर भेजे जा रहे थे। जिसके कोई भी बिल नहीं मिले है। जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके द्विवेदी ने बताया कि टीमें टैक्स चोरी की जानकारी पर आई थीं। जांच कर रही हैं।
