बरेली: शहर में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय, सड़कों पर तड़प रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रशासन की ओर से लंपी वायरस की रोकथाम के लिए किए गए दावे धड़ाम होते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर घूमने वाले गोवंशीय पशु इसकी गिरफ्त में आ गए हैं और इस महामारी की चपेट में आकर तड़पने को मजबूर हैं। यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं। जानवरों में फैली इस महामारी को रोकने प्रदेश भर में कई बड़े कदम उठाए गए थे। जिसमें अन्य प्रदेशों से आने वाले जानवरों की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। जिले के कई गावों में इसकी चपेट आने से गायों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: गांव के लड़कों के साथ गया युवक घायल अवस्था में मिला, उपचार के दौरान मौत

इसको लेकर साफ निर्देश दिया गया है कि संक्रमित गायों को जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने अलर्ट रहें, लेकिन शहर में इसका कोई असर नजर नही आ रहा है। शहर में आवारा घूमने वाली कई गायों को इस वायरस की चपेट में देखा गया है। कालीबाड़ी रोड पर एक गाय को इसकी चपेट में देखा गया था।

उसके शरीर पर गहरे-गहरे घाव उसके दर्द को बयां कर रहे थे। तीन  दिन पहले गौ रक्षक दल को बाकरगंज में इस महामारी की चपेट में आई गाय मिली थी। जिसके दोनों पैर सड़ गए थे। उसको उपचार के लिए वह लोग अपने साथ ले गए। जिला प्रशासन शहर में घूम रहे इस महामारी से ग्रस्त जानवरों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मजदूर की झोपड़ी में रंजिशन लगाई आग, हजारों का नुकसान

संबंधित समाचार