बरेली: गांव के लड़कों के साथ गया युवक घायल अवस्था में मिला, उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पिता ने लगाया गांव के युवकों पर हत्या का आरोप, पुलिस बता रही प्रेम प्रंसग का मामला

गांव के लड़को के साथ गए युवक घायल अवस्था में गांव में टेंपो चलाने वाले को मिला। टेंपो चालक उसे उसके घर ले आया। उपचार के लिए युवक

बरेली, अमृत विचार। गांव के लड़को के साथ गए युवक घायल अवस्था में गांव में टेंपो चलाने वाले को मिला। टेंपो चालक उसे उसके घर ले आया। उपचार के लिए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इस मामले की बजह प्रेम-प्रंसग मान रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आफताब को जमीन में आधा गाड़कर पत्थरों से मारना चाहिए, श्रद्धा हत्याकांड में मौलाना तौकीर रजा का बयान 

थाना देवरनिया क्षेत्र के बसुंधरा जागीर निवासी छत्रपाल ने बताया उसके 22 वर्षीय बेटे नरेश को 9 नवंबर को अपने साथ ले गए थे। उनका बेटा देर रात तक घर नहीं पहुंचा। अगले दिन गांव के टेंपो चालक को थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ब्यूधा में उनका बेटा घायल पड़ा मिला उसकी पीट व सिर पर चोट थी। वह उसे घर ले आया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मरा समझ कर छोड़ गए। वहीं देवरनिया पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या प्रेमप्रंसग के कारण की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने करना चाहा खेल
छत्रपाल ने बताया उनके बेटे की मौत के बाद वह थाना शेरगढ़ में गए तो पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली। शेरगढ़ पुलिस ने उनसे कहा की तुम्हारे बेटे का एक्सीटेंड हुआ है। वह हत्या को एक्सीडेंट बता कर कार्यवाही के नाम पर पल्ला झाड़ रही थी। लेकिन देवरनिया पुलिस ने छानबीन में पाया कि उसको मारा पीटा गया है।

8 फरवरी को थी शादी
नरेश गांव में रहकर खेती किसानी करता था। उसके पिता छत्रपाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने नरेश का रिस्ता थाना बारादरी क्षेत्र में तय किया था। बीती 8 फरवरी को उसकी शादी थी। परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: दरगाह आला हजरत से भी उठी न्याय की मांग, श्रद्धा के हत्यारोपी को दी जाए फांसी की सजा

संबंधित समाचार