टनकपुर: मधुमक्खियों के हमले 6 महिलाएं घायल
टनकपुर,अमृत विचार। नगर से लगे गांव नायकगोठ से जंगल जा रहीं महिलाओं पर मधुमक्खी ने हमला कर 6 महिलाओं को बुरी तरह से घायल कर दिया। जिन्हें 108 चिकित्सा सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। शरारती तत्व द्वारा मधुमक्खियों के छत्ते में पत्थर मारने से भड़की मधुमक्खियों ने हमला किया।
किरोड़ा नाले के पास मधुमक्खी का विशाल छत्ता है। गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने जंगल जा रहीं इन महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमला से गांव नायकगोठ निवासी ममता देवी, मंजू देवी, अंजलि, चंद्रा हेमा बोहरा, निर्मला घायल हुई।
