देहरादून: सीएम धामी ने लिया नेचुरोपैथी के तहत मिट्टी के लेप से उपचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कुमाऊं पहुंचे। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम आए। जहां वह नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) व नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के तहत मिट्टी का लेप लगाकर उपचार कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब नौ बजे कार से गांधी मैदान टनकपुर पहुंचे। जहां पहले वह सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिट्टी का लेप लगाकर उपचार लिया। इसके बाद उन्होंने कार से शारदा घाट का निरीक्षण किया। सीएम के निरीक्षण को लेकर टनकपुर शारदा घाट को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई, पानी का छिड़काव आदि व्यवस्थाएं की हैं।

घाट का निरीक्षण करने के बाद वह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचेंगे। कैंप कार्यालय में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद टनकपुर से वह बनबसा रवाना होंगे। जहां वह स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इधर, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सीएम दोपहर 2:20 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचकर सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां पर सांय 3:45 बजे से नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र की घोषणाओं के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद सायं चार बजे एमबी इंटर कालेज में श्रीमद्भगवत कथा में शामिल होंगे। वहां से 4:45 बजे एफटीआइ हैलीपैड से उधम सिंह नगर खटीमा के लिये रवाना हो जाएंगे।

संबंधित समाचार