भ्रष्टाचारियों की खूब करें शिकायतें, बरेली में बना पुलिस थाना एंटी करप्शन

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मंडल के चारों जिलों की शिकायतें इसी पुलिस थाने में दर्ज होंगी

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत करना और भी आसान हो गया है। शासन ने भ्रष्टाचार

बरेली, अमृत विचार। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत करना और भी आसान हो गया है। शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली में संचालित इकाई को ही थाने का स्वरूप दे दिया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पाइप लाइन फटने से दुकानों में घुसा था पानी, दो लाख का हुआ नुकसान

वर्तमान समय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई का कार्यालय पोस्टमार्टम हाउस रोड पर है। थाने का स्वरूप देने के बाद स्टाफ की भी वृद्धि होगी, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों की विवेचना समय पर निर्धारित समय पर हो सकेगा।

थाना बनाने के पीछे ट्रैप मामलों में गोपनीयता बनाए रखने के साथ विवेचना में होने वाले विलंब को बचाने, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्यप्रणाली को अत्यधिक सक्रिय और सुविधाजनक बनाने के लिए इकाई को थाने का दर्जा दिया गया है। अभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन के थाना के अभाव में पीड़ितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

17 नवंबर को अधिसूचना जारी करके प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा है कि धारा-2(एस) दंड प्रक्रिया के अंतर्गत विवेचना के लिए अधिसूचित अपराधों के अनुसंधान के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन को उनके क्षेत्र में आने-वाले राजस्व जिलों के लिए थाना घोषित किया गया है। मंडल के बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की जांच भी इसी थाने से होगी।

 ये भी पढ़ें- बरेली: बिजली की चोरी से चला रहे थे हीटर-गीजर, टीम ने 14 लोगों को पकड़ा

संबंधित समाचार