चमोली: कैल नदी में मिली चार किशारों की मौत, देर रात से थे लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। थराली में कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। सभी की उम्र लगभग 15-17 आयुवर्ग है। जानकारी के अनुसार सभी किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों को नदी में शव तैरते हुए दिखाई दिए, जिसपर उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला। शुक्रवार से ही लापता किशोरों की परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की। किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

संबंधित समाचार