अयोध्या: सबसे ऊपर होगा संपूर्ण राम दरबार
अयोध्या,अमृत विचार। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के मंदिर मॉडल को भव्य दिव्य और ऊंचा बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मॉडल में संशोधन कराया है। संशोधन के तहत न केवल मंदिर की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ेगी, बल्कि पूरे मंदिर को ही तीन मंजिला बनाया जाएगा। पूर्व प्रस्तावित मंदिर मॉडल में जोड़ा …
अयोध्या,अमृत विचार। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के मंदिर मॉडल को भव्य दिव्य और ऊंचा बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मॉडल में संशोधन कराया है। संशोधन के तहत न केवल मंदिर की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ेगी, बल्कि पूरे मंदिर को ही तीन मंजिला बनाया जाएगा। पूर्व प्रस्तावित मंदिर मॉडल में जोड़ा गया एक और सबसे ऊपरी तल संपूर्ण राम दरबार को समर्पित होगा। जो कि आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसका डायग्राम तैयार कर लिया गया है। अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वहीं, दूरदर्शन में 5 अगस्त को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने का निर्णय लिया है। 500 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन 2.77 एकड़ के मालिकाना हक के विवाद में जमीन का फैसला खेमा लगाना हक से विवाद में जमील का फैसला विराजमान रामलला के पक्ष में दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर राम मंदिर को विशालकाय और ऊंचा करने के लिए संत धर्माचार्य तथा राम भक्तों का दबाव था। इसी के चलते ट्रस्ट की अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित दूसरी बैठक में ट्रस्ट ने मंदिर के शिखर की ऊंचाई 161 फिट किए जाने तथा लंबाई चौड़ाई में भी विस्तार का निर्णय लिया था।
