मुरादाबाद : परिवार को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 14 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
कुंदरकी थाना मैनाठेर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजरा में अकबर अली पुत्र अली हुसैन के घर शुक्रवार की रात 10 बदमाश उनके घर में घुस गए। परिवार की महिलाओं-पुरुषों सहित सभी को बंधक बना लिया। गन पॉइंट पर लेकर करीब डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश 20 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात सहित तीन लाख 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। 15 दिन पहले ही अकबर अली के पुत्र की शादी हुई थी। घटना के बाद से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: कॉलेज के टॉयलेट में मोबाइल छुपाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
