सुभासपा अध्यक्ष के बेटे अरुण राजभर ने बोला अखिलेश पर हमला, कहा- भाषा ही सपाइयों को पहुंचा रही गर्त में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बाद अब उनके बेटे अरुण राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषा की सपाइयों को गर्त में पहुंचा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सुभासपा अवसरवादिता की राजनीति नहीं न्याय की राजनीति करती है।

सत्ता की राजनीति नहीं करती। गरीब, वंचित, पिछड़े, अति पिछड़े को हक अधिकार दिलाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नीचे से ऊपर तक के नेता सब अपराधी प्रवृत्ति की भाषा बोलते हैं। जनता क्या इनका साथ देगी। सपाइयों की भाषा ही इनको गर्त में पहुंचा रही है।

संबंधित समाचार