बाराबंकी: सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, एक की मौत
अमृत विचार,बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत एक 30 वर्षीय तेज रफ्तार डीसीएम चालक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में भिड़ गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व परिजनों नें घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
थाना बदोसराय के ठाकुर पुरवा निवासी अखिलेश पुत्र लल्लन (30) गांव से डीसीएम लेकर बाराबंकी आ रहा था। के बीच रास्ते में बड़ेल चौराहे के पास पहुंचने पर वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गया। पीछे से आ रही डीसीएम मालिक की दूसरी गाड़ी के ड्राइवर ने फोन कर हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
