काशीपुर: छेड़छाड़ कर किशोरी को अगवा करने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर अगुआ करने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री 18 नवंबर की रात करीब 8 बजे गली के बाहर परचून की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। दुकान पर पहले से ही मौजूद एक व्यक्ति ने अकेला पाकर उसकी पुत्री को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने आरोपी के चंगुल से बचने के लिए हाथापाई की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने की कोशिश की।

किशोरी की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामजीवन निवासी ग्राम लीला कुंआ थाना फरदान जिला लखीमपुर खीरी (यूपी) के रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार