सारा ने सुशांत को किया याद, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कही कुछ ऐसी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को रिलीज हो गई। इस फिल्म को फैन्स का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सारा ने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को रिलीज हो गई।

इस फिल्म को फैन्स का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सारा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। सारा ने सुशांत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वहीं, इस फोटो में सुशांत, सारा के पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने सैफ और सुशांत में समानताएं बताई।

सारा ने कैप्शन में लिखा, “सिर्फ दो जेंटलमैन जिन्होंने वैन गो, टेलीस्कोप, तारामंडल, गिटार, नॉर्दन लाइट्स, क्रिकेट, पिंक फ्लॉयड, नुसरत साब और एक्टिंग तकनीक को लेकर मुझसे बातें कीं। आप दोनों में यही आखिरी समानताएं हैं।”

संबंधित समाचार