काशीपुर: मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया‌। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी के अनुसार रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस व एसओजी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रजत जोशी निवासी आनंद विहार कॉलोनी गिरीताल व दूसरे ने अपना नाम भास्कर बिष्ट निवासी आरके पुरम मानपुर रोड काशीपुर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुंडा थाना क्षेत्र में छीना गया मोबाइल फोन व गिरीताल क्षेत्र से फोन पर बात करते हुए इवनिंग वॉक पर जा रही युवती के हाथ से छीने फोन के बेचने से मिले 47 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। 

संबंधित समाचार