देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाल्टा में लोगों की जनसमस्या सुनीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जहां देर रात वह चकराता विधानसभा क्षेत्र के समाल्टा ग्राम में रुके। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। 

बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने बुधवार को समाल्टा स्थित चाल्दा महासू मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद साहिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप दोनों ही सरकारें कार्य कर रही है। 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए अभूतपूर्व कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप एवं भारत स्वाभिमान के मान बिंदुओं को पुनर्स्थापित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जौनसार बावर की सामूहिक जीवन प्रणाली कृषि पर आधारित व्यवस्था की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जो मॉडल जौनसार बावर में कृषि और सामूहिक परिवार का है। 

कहा कि वही मॉडल भारतीय संस्कृति में शुरू से चलता आ रहा है, जिसको हमारे पूर्वजों ने वसुधैव कुटुंबकम कहा है।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मीता सिंह, ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, सुशील अग्रवाल, रितेश अस्वाल, भारत चौहान, गीताराम तोमर, विवेक तोमर, प्रवीण चौहान, सुरेंद्र चौहान, संजय तोमर, विकास तोमर, सरदार सिंह किशन तोमर, दिनेश तोमर, आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार