'गलवान हाय कह रहा है', एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ट्वीट के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी निशाना साधा है

'गलवान हाय कह रहा है', एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ट्विटर पर एक ट्वीट कर विवादों में घिर गई हैं। बीते दिनों उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए एक बयान दिया था। एक्ट्रेस ने उपेंद्र द्विवेदी के इसी बयान वाले वीडियो पर लिखा 'गलवान हाय कह रहा है।' अब इस ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ट्वीट के सामने आने के बाद  भारतीय जनता पार्टी ने भी निशाना साधा है।

Richa Chadha

 

सिरसा ने ट्वीट को बताया शर्मनाक
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के किए गए ट्वीट को शर्मनाक बताया है। सिरसा ने कहा कि इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।


एक्ट्रेस को 3rd grade भी बताया

भाजपा नेता  सिरसा ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 3rd grade भी बताया है। सिरसा ने एक्ट्रेस के इस ट्वीट को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा है कि वो चर्चा में आने के लिए उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया।  एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा  कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है।

यूजर्स ने की ऋचा चड्ढा की आलोचना 
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय सेना की आलोचना करने और भारत -चीन के बीच 2020 में गलवान संघर्ष में शहीद जवानों के बलिदान का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा चड्ढा की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं।'

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : जमात गए तीन युवकों के खिलाफ साथी की हत्या का मुकदमा