मुरादाबाद: किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं सरकार, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। पिछले कई दिनों से किसानों को खाद के लिए आ रही परेशानी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। 

राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि मौजूदा समय में रवी फसल की बुवाई चल रही है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान सुबह से लेकर शाम तक खाद के लिए लाइनों में लग रहे हैं।

लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, राजेंद्र बाल्मीकि, भारतीय परवेज इस्लाम, जितेंद्र सागर, कामिल मंसूरी, अफजल साबरी, शकील अहमद, रेहान अहमद, और विवेक कुमार सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद :12वीं पास छात्रा पर भारी पड़ा प्यार का खेल, पहले वसूली रंगदारी फिर बोला करो धर्म परिवर्तन 

संबंधित समाचार