रुद्रपुर: दो लाख रुपये लेकर महिला अपने बच्चों के साथ गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ दो लाख रुपये लेकर गायब हो गई। उसके पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। दोनों बच्चों और घर में रखे दो लाख रुपये भी अपने साथ ले गई है। जिसकी काफी खोजबीन भी की। लेकिन, महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार