बच्चों में स्वयं विकसित प्रतिभा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए: माध्यमिक शिक्षा मंत्री

बच्चों में स्वयं विकसित प्रतिभा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए: माध्यमिक शिक्षा मंत्री

अमृत विचार लखनऊ। बच्चों में स्वयं की विकसित प्रतिभा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे पहचानकर प्रतिभा को बढ़ावा देना चाहिए। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है। ये बात माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कही। गुलाब देवी गुरुवार को चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में राजापुरम स्थित सिटी कान्वेन्ट इंटर कॉलेज के तीन दिन के वार्षिक उत्सव में बच्चों और शिक्षकों को संबोधित कर रही थी।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अध्यापकों का एक महत्वपूर्ण स्थान हैं। उन्होनें शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थी तीनों के महत्व पर बल दिया कि शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं, बस मजबूत संकल्प होना चाहिए। मंत्री ने शिक्षा के विकास में महिला सशक्तिकरण व नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं” उद्देश्य को किसी भी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया संदेश बताया।

उन्होंने कहा की बेटियां ही सृष्टि को सम्पूर्ण बनाती है और वही देश हर दिशा में विकास कर रहा है जहां नारी हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कॉलेज की अध्यक्षा अनुराधा उपाध्याय, आभा उपाध्याय एव प्रधानाचार्या स्वर्णिमा गुप्ता को सफल उत्सव एवं सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए बधाइ दी। वहीं मंत्री के साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल, सुरेन्द्र तिवारी ने भी बच्चों को शिक्षा की ओर जागरूक किया।