खटीमा: गन्ना तौल शुरू नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ग्राम वन महोलिया के गन्ना काश्तकार गन्ने की तौल न होने से भड़क उठे हैं। आक्रोशित किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना तौल शुरू कराने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
 

शुक्रवार को वन महोलिया के अनेक गन्ना किसान रामानंद आदि के साथ तहसील धमके। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में गन्ना तौल केंद्र खुला है। लेकिन, तौल न होने से मौके पर अनेक किसानों का गन्ना ट्रालियों में सूख रहा है। उन्होंने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वन महोलिया के बजाय ग्राम सिसैया के तौल केंद्र हो रही है। जिस कारण अभी तक वन महोलिया का क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है।

जिससे गन्ना किसान परेशान हैं। किसानों ने तत्काल तौल शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में रामानंद, अनिरुद्ध, शिशुपाल, दीन दयाल, पप्पू साही, हरेंद्र, बेचू साहू, सुरेन्दर, बबलू कुमार, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार