रुद्रपुर: फरार चल रहे सूदखोर को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर: फरार चल रहे सूदखोर को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर, अमृत विचार। सूदखोर द्वारा मारपीट कर उनका निर्वस्त्र वीडियो बनाने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस तीन लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

बता दें कि आवास विकास निवासी ब्याज माफिया चिराग अग्रवाल जरूरतमंदों को ब्याज पर रुपये देता था और उसके एवज में 10 से 12 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। ब्याज की रकम नहीं देने पर वह अपने साथियों गोविंद ढाली, देवरथ मंडल और घनश्याम बाठला के साथ मिलकर लोगों के साथ मारपीट करता और उनको निर्वस्त्र कर वीडियो बना लेता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे मूल और ब्याज लगाकर उससे भी अधिक रुपये वसूलता था।

पीड़ितों के कार व अन्य संपत्ति पर भी कब्जा लेता था। मामले में पहाड़गंज निवासी घनश्याम बाठला फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 6 मुकदमे दर्ज हैं।