बरेली: डाकघरों में उपलब्ध कराई जा रही आधार संशोधन की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडल में रोजाना 450-500 आधार कार्ड संशोधित किए जा रहे है

बरेली, अमृत विचार  मंडल में डाक विभाग की ओर से लगातार आधार संशोधन व नए आधार कार्ड बनवाने के लिए जोरों से अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर व प्रधान डाकघर तक न जाना पड़े, इसलिए विभाग की ओर से डाकघर की शाखाओं में ही आधार कार्ड बनवाएं जा रहे है। इसके अलावा वह बने आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि व पते का भी संशोधन करा सकते हैं। अभी तक उनको इसके लिए प्रधान डाकघर, उप डाकघर व बैंकों में जाना पड़ता था, लेकिन अब नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों को लेन देन करने आदि के लिए डिवाइस दे दिया है। इसके जरिए वह कामकाज निपटाने लगे हैं। मंडल में रोजाना 450-500 आधार कार्ड संशोधित किए जा रहे है। वहीं, प्रधान डाक घर शाखा में रोजाना लगभग 60-80 आधार कार्ड संशोधित व नए बनाएं जा रहे है।

डाक विभाग गांवों में खुले ग्रामीण डाकघरों को डिजिटल बनाते हुए तरह-तरह की सुविधा प्रदान कर रहा है। एक ओर जहां इन डाकघरों में गांव के लोग आरडी जमा, सुकन्या समृद्धि योजना आदि का पैसा जमा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जीडीएस के जरिए वह आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं। हालांकि पहले फेज में अभी तक 100 से अधिक डाकघरों की शाखाओं में ये सुविधाएं मिल रही है। दूसरे फेज में बाकी के बचे डाकघरों में भी यह सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगेगी। ग्रामीण डाक सेवकों को विभाग से मिले डिवाइस से आधार कार्ड में नाम, पता आदि को बदलवा सकते हैं। चाहें तो नया आधार कार्ड भी बनवाएं। डाक विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क ही देना होगा।

समय व किराए की हो रही बचत
प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि अभी तक गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए घंटों सफर करके व किराया खर्च करके काम कराने बैंक व डाकघरों में जाना पड़ता था। हालांकि अब उनको गांव में ही सारी सुविधाएं मिलने लगी हैं। इससे उनका समय भी बच रहा है। पल भर में काम भी हो जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू हुईं तीन नए विभागों की ओपीडी

संबंधित समाचार