अब रूस में धमाल मचाने के लिए तैयार फिल्म पुष्पा द राइज, अहम भूमिका में हैं अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज अब रूस में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज अब रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पःद राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है।

https://www.instagram.com/p/CgYf2Q2rn13/?hl=en

आपको बता दें फिल्म ने तमिल, तेलुगू ही नहीं हिंदी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद से ही दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी, सितारों के अभिनय के अलावा गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

https://www.instagram.com/p/CVfuYz2hOan/?hl=en

वहीं अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे लेकर फिल्म के अल्लू अर्जुन भी काफी उत्सुक है। पुष्पा द राइज रूस में दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रचार के लिए अल्लू अर्जुन अगले सप्ताह रूस जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का अगला भाग पुष्पा द रूल जल्द रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें :  मराठी फिल्म ‘वेड’ का निर्देशन करेंगे रितेश देशमुख, जारी हुआ टीजर

संबंधित समाचार