रामनगर: मार्निंग वाक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक निकली महिला को अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार दी घटना स्थल पर महिला की मौत हो गयी। रामनगर नंदा लाइन निवासी नरेंद्र लटवाल की (48) पत्नी सीमा लटवाल रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोसी बैराज से बेलगढ़ की तरफ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनके टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने 108 बुलाई गई। चिकित्सालय लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया।

सीमा नगर के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र लटवाल की पत्नी थी। घटना के बाद नरेंद्र लटवाल के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा हुआ है। मृदुभाषी सीमा अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गईं है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

उधर मृतका के पति नरेंद्र लटवाल ने पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार