मेरठ: किसान, मजदूर की नही, बल्कि पूंजीपतियों की है सरकार- नवाब सिंह अहलावत
मेरठ, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के संगठन विस्तार व जागरूकता अभियान के तहत गांव आझौता में सभा आयोजित हुई। सभा में ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष समस्याएं रखी।
यह भी पढ़ें- मेरठ: बेशकीमती खैर के पेड़ों को काटते चार माफिया पकड़े, लाखों रुपये में है लकड़ी की कीमत
जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत रविवार को अझौता गांव में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे। सभा में ग्रामीणों ने बताया कि किसानों और मजदूरों को बिजली वाले बहुत परेशान करते हैं, वृद्धा पेंशन नही मिलती, किसानों व गरीबों की ओर सरकार का ध्यान नही है।
नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि अधिकारीयों से मिलकर हर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। यह सरकार पूंजिपतियों की सरकार है। किसान और मजदूर इस सरकार में परेशान हैं। इस दौरान श्रीओम को दौराला ब्लाक का मंत्री व बेबी को आझौता ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा में डाक्टर गुलचंद, प्रदीप, शिवकुमार, सहन्सरपाल, रेनू, अनुराधा, जगबीरी, अनीता, भारत, बबली, कौशल, भूषण, मनोज, कपिल, कमला, बिरजेश, बाला, सुशीला, अंकित, आशीष, शत्रुघ्न, राजेश, भागमल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मेरठ: चीनी मिल पहुंचे गन्ना मंत्री और आयुक्त, डीएम को दिए जांच के आदेश
