काशीपुर: बीजेपी नेता के सहयोगी की गोली मार कर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा में बीजेपी नेता के सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक दलित समाज से सम्बंध रखता था और एक स्थानीय बीजेपी नेता के साथ सहयोगी के रूप में रहता था। इस पूरी वारदात की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है जिसमें हत्यारा एकॉन रायकोटी पर एक के बाद एक दो फायर झोंकता नजर आ रहा है।

पहली फायर मिस हो जाने के बाद युवक भागता है, लेकिन हत्यारा इतनी देर में ही दूसरी गोली मार देता है जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं हत्यारे के पहचान तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के रूप में हुई है जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली गयी है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर आक्रोशित जनता ने भी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद रोड पर चक्का जाम लगा हत्यारोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

 

 

संबंधित समाचार