देहरादून: 1611 कांस्टेबल हुए पदोन्नत, बने हेड कांस्टेबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस में इस समय प्रमोशन का मौसम चल रहा है। राज्य के कांस्टेबलों के लिए रविवार को अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। 

प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड, अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन चुके हैं। डीजीपी कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए प्रदेश में अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये थे। अब सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

संबंधित समाचार