अलीगढ़: BJP नेत्री रूबी आसिफ खान बोलीं- श्रीराम ही थे हमारे पैगंबर, सनातन धर्म है सबसे पुराना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा नेत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है। इन सम्मेलनों में मुस्लिम जनसभा में शामिल हो रहे हैं।

अलीगढ़। अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा सहित नवरात्रि में व्रत रखने से चर्चा में आईं भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान (Ruby Asif khan) ने कहा है कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग समझते जा रहे हैं कि भगवान श्रीराम ही हमारे पैगंबर थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही सबसे अच्छा धर्म है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है। इन सम्मेलनों में मुस्लिम जनसभा में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई है।

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने सनातन धर्म को विश्व का सबसे पहला धर्म बताया। उन्होंने कहा कि,दुनिया में सबसे पहला धर्म सनातन धर्म है उसके बाद सबसे धर्म बदल गए, इसलिए भगवान श्रीराम ही पैगंबर हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और उत्तर प्रदेश से सारा भेदभाव मिटा दिया है।

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि, देश में जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनको अब ये बात अच्छी तरह से समझ जानी चाहिए कि अब देश का मुस्लिम समाज जाग गया है। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम समाज समझ चुका है कि सिर्फ भाजपा ही है जो उनकी रक्षा कर सकती है। जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त राज्य बना है।

ये भी पढ़ें : अलीगढ़: पुलिस सुरक्षा के बीच BJP नेत्री रूबी आसिफ खान ने किया गणेश विसर्जन, मिली है जान से मारने की धमकी

 

संबंधित समाचार