बहराइच : बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे दो खाद की दुकान सील, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारी मात्रा में खाद बरामद, छापेमारी में खाद व बीज के पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित

नौ नमूना जांच को भेजा, एसएसबी की मौजूदगी में कृषि विभाग ने की कार्रवाई

अमृत विचार, बहराइच। मिहींपुरवा विकास खंड में बिना लाइसेंस के संचालित खाद की दो दुकानों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सीज कर दिया है। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है। बिना लाइसेंस के संचालित दुकानों से भारी मात्रा में खाद भी बरामद हुई है। जबकि खाद व बीज के पांच दुकानों का लाइसेसं निलंबित कर दिया है। खाद और बीज के नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एसएसबी की मौजूदगी में कृषि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हडकंप की स्थिति रही।

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भगडिया में बिना लाइसेंस के दुकान संचालित होने की शिकायत कृषि विभाग को मिल रही थी। जिलाधिकारी डाॅक्टर दिनेश चंद्र के निर्देश पर सोमवार को जिला कृशि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने एसएएसबी चितलहवा की टीम के साथ छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भगडिया बाजार में डब्ल्यू कुमार जायसवाल पुत्र राम निवास जायसवाल बिना लाइसेंस के खाद की दुकान का संचालन करते मिले।

जिस पर दुकान को सील कर दिया गया है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जबकि गांव में ही श्याम जायसवाल, गौरव जायसवाल और उदय प्रकाश तिवारी के बीज के दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीज कहां बिक्री की गई और किसे बेचा गया। इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। साथ ही रजिस्ट अधूरा था। उन्होंने बताया कि यही हाल सुरेंद्र खाद भंडार और पोरवाल किसान सेवा केंद्र की रही। यहां बिना पास मशीन और खतौनी के ही खाद बिक्री की गई।

जिस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मनगौढिया गांव निवासी सत्तार पुत्र दिलदार हुसैन बिना लाइसेंस के खाद की बिक्री करता मिला। जिस पर खाद की दुकान को सीज कर दिया गया है। थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल नौ नमूना जांच के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यूरिया 94 बोरी, कैल्श्यिम सल्फेट 10 बोरी, एसएसपी नौ बोरी, डीएपी चार बोरी, सुगंधी पांच बोरी, दो बोरी एमएसपी व मोना गोल्ड बरामद हुआ। जबकि सत्तार के यहां इफको यूरिया 52 बोरी, एसएसपी 11 बोरी, सल्फी 12 बोरी, अन्नदाजा एसएसपी 17 बोरी, फसल शक्तिमान नौ बाल्टी, शक्तिमान सल्फर 15 पैकेट, हरदयाल पावर 10 पैकेट और गोल्ड चार पैकेट बरामद हुआ है। जिसे दुकान में ही सीज कर दिया गया है।

संबंधित समाचार