काशीपुर: किशोरी की फांसी लगाने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलवार की रात ग्राम इस्लाम नगर बसई निवासी गौसिया (15) पुत्री गुलाम नबी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह देर तक अपने कमरे से वह बाहर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने सुबह करीब 10 बजे उसके कमरे में झांक कर देखा तो वह पंखे पर दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी।

यह देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतका गांव में ही एक मदरसे में उर्दू की पढ़ाई करती थी। वह पिछले करीब एक महीने से पढ़ने नहीं जा रही थी। उसके पिता एक ट्रांसपोर्टर है, जो कि ट्रांसपोर्ट के काम से अभी पुणे गए हुए हैं। 

संबंधित समाचार