शादी के चंद घंटे बाद सिंगर की मौत, सदमें में पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेक की ब्रेंडा के साथ 26 नवंबर  शानिवार को शादी हुई थी। शादी के कुछ ही घंटे बाद फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया था। वहीं पति के अचानक जाने के बाद से  ब्रेंडा का बेहद बुरा हाल है। 

नई दिल्ली। हॉलीवुड के फेमस सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया। जेक 37 साल के थे। फ्लिंट ने 26 नवंबर को शादी की थी। शादी के कुछ हीं घंटे बाद सिंगर ने नींद में दम तोड़ दिया। सिंगर की मौत से उनकी पत्नी ब्रेंडा और उनका परिवार व करीबी सभी सदमें हैं। हालांकि जेक की मौत का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें:-सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की ‘योद्धा’ जुलाई 2023 में होगी रिलीज, दिशा पाटनी भी आएंगी नजर

सदमें में सिंगर की पत्नी
जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहले वाले थे। सिंगर की मौत की  खबर उनके पब्लिसिस्ट क्लीप डॉयल ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जेक की ब्रेंडा के साथ 26 नवंबर शानिवार को शादी हुई थी। शादी के कुछ ही घंटे बाद फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया था। वहीं पति के अचानक जाने के बाद से  ब्रेंडा का बेहद बुरा हाल है। 

WhatsApp Image 2022-12-01 at 12.00.41 PM

ब्रेंडा ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट
फ्लिंट की पत्नी ब्रेंडा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, हमें हमारी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना बड़ा दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया। यह दुख मैं नहीं सह सकती।  मुझे उसकी जरूरत है। वह मुझे यहां वापस चाहिए।

 

WhatsApp Image 2022-12-01 at 12.00.41 PM (1)

ये भी पढ़ें:-Nadav Lapid ने कहा- ‘The Kashmir Files’ पर अपने बयान पर कायम

संबंधित समाचार